Ticker

10/recent/ticker-posts

मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे मराठा मनोज जरांगे ने दी चेतावनी

 

सूत्रों से पता चला है की,मनोज जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।







मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे मराठा' मनोज जरांगे ने दी चेतावनी,मनोज जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।






मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को चेतावनी जारी की है। उन्होंने बुधवार को सरकार पर मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं और बुधवार को उनके अनशन का पांचवां दिन है। जरांगे ने सरकार को चेतावनी देते हुए ये तक कह दिया कि अगर भूख ख हड़ताल के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के लोग महराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे। 





जरांगे का स्वास्थ्य खराब हो रहा

मराठा नेता मनोज जरांगे के नजदीकी लोगों को कहना है कि उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है लेकिन वह चिकित्सकों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे हैं। उनकी नाक से खून बह रहा है लेकिन न तो पानी पी रहे हैं और न ही दवाएं ले रहे हैं। बता दें कि ये एक साल से भी कम समय में चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी के तहत शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।





जरांगे ने जारी की चेतावनी

मनोज जरांगे ने जालना में प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं से कहा है कि रामायण में भगवान हनुमान ने पूंछ से लंका में आग लगा दी थी। अगर मैं इस प्रदर्शन के दौरान मर गया तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका बना देंगे।उन्होंने यह भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी।





सरकार पर लगाए बड़े आरोप

जरांगे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार पर ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को लागू नहीं करके और पिछले साल आंदोलन के दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय को धोखा दिया है।जरांगे ने ये भी कहा कि अजित पवार छगन भुजबल का समर्थन कर रहे हैं जबकि भुजबल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हैं।

कौन हैं ललित साल्वे, जिन्होंने पिता बनने के लिए तीन बार कराई सर्जरी; म हिला से पुरुष बनने तक ऐसा रहा सफ र

 



सूत्रों से पता चला,,,महाराष्ट्र के पुलिस कांस्टेबल Lalit Salve तीन बार लिंग परिवर्तन कराने के बाद पिता बन गए हैं। हालांकि,उनके लिए महिला से पुरुष बनने का सफर आसान नहीं था,



महाराष्ट्र के बीड जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल ललित साल्वे सुर्खियों में हैं। वे पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने महिला से पुरुष बनने के लिए तीन बार लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई। ललित ने 2020 में शादी की। इस साल 15 जनवरी को उनके घर एक बच्चे का जन्म हुआ, जिनका नाम उन्होंने आरुष रखा है। ललित का लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने से पहले नाम ललिता था।







'मुझे खुशी है कि मैं भी अब पिता बन गया हूं' ललित साल्वे (36 वर्ष) ने बताया कि एक महिला से पुरुष बनने तक का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है।इस दौरान कई लोगों ने मेरा समर्थन किया। मेरी बीवी का नाम सीमा है।वह एक बच्चा चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैं भी अब पिता बन गया हूं।







जून 1988 को हुआ जन्म बता दें कि ललित साल्वे का जन्म जून 1988 में हुआ था। वे 2010 में पुलिस में शामिल हुए। उन्हें बीड जिले के माजलगांव शहर पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया। महिला के रूप में जन्मे ललित में साल 2013 में ट्रांस-सेक्सुअल लिंग के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उन्होंने महसूस किया कि उनके शरीर में बदलाव हो रहा है।







2017 में छुट्टी के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा


ललित ने 2017 में कैरियोटाइपिंग नामक एक आनुवंशिक परीक्षण कराया, जिसमें उनके शरीर में Y गुणसूत्र की उपस्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी पुरुष के रूप में लिंग पहचान स्थापित हुई। ललित ने नवंबर 2017 में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए एक महीने की छुट्टी की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद उनकी छुट्टी को मंजूर कर लिया गया।








तीन बार कराई सर्जरी


पुलिस कांस्टेबल ललित ने हाईकोर्ट से छुट्टी की मंजूरी मिलने के बाद मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थिति सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल में 2018 और 2020 के बीच तीन बार सर्जरी करवाई।इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी 2019 को सीमा से शादी की। कपल को 15 जनवरी को एक बेटे का माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।


ललित ने 30 से अधिक लोगों को दी सलाह ललित की सर्जरी करने वाले डॉक्टर का कहना है कि साल्वे भले ही पिता बन गए हों, लेकिन लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने वाले हर शख्स ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता।फिलहाल, ललित लिंगपरिवर्तन सर्जरी कराने की इच्छा रखने वालों के लिए मिसाल बन गए हैं। अबतक उन्होंने 30 से अधिक लोगों को सर्जरी कराने की सलाह दी है।






Disqus Shortname

sigma-2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Archive Pages Design$type=blogging$count=7

About Me

Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat, vel illum dolore eu feugiat nulla facilisis at vero eros et accumsan et iusto odio dignissim qui blandit praesent luptatum zzril delenit augue duis.
Read More