Ticker

10/recent/ticker-posts

थाने में ही महिला डेस्क के सामने पुरुष सिपाहियों का अश्लील डांस, VIDEO हो रहा वायरल

राणा जी माफ करना.... 


सूत्रों से पता चला,

नए साल के जश्न में जहां आम लोग और बच्चे पार्टियां मनाते नजर आए।वहीं, पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं रहे।नए साल के उपलक्ष्य में बदायूं के फैजगंज बेहटा थाने में एक समारोह का आयोजन रखा गया था।




बदायूं में फैजलगंज बेहटा थाने के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।वीडियो में पुरुष पुलिस वाले और कुछ बाहरी लोग महिला हेल्प डेस्क के सामने ही अश्लील डांस कर रहे हैं।वीडियो नए साल के जश्न का बताया जा रहा है।चर्चा यह भी है की डांस के दौरान ही शराब के जाम भी छलके।रात भर बाहरी लोगों ने थाने के अंदर ही उत्पात मचाया है। कुछ लोगों ने  वीडियो को एक्स पर पोस्ट करने के बाद बदायूं पुलिस के टैग किया है। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच बैठा दी




बताया जाता है कि मामला फैजगंज बेहटा थाने से जुड़ा है। नए साल की पूर्व संध्या पर कुछ पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में समारोह का आयोजन किया था।जिसमें अपने परिचित और क्षेत्र के कुछेक संभ्रांत लोगों को बुलाया गया था।.जश्न मनाने के लिये थाने में ही डीजे और भोजन का प्रबंध किया गया था। जहां रात ढलते ही पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी हेल्प डेस्क की छत पर नजर आईं। शायद वह इनका अश्लील डांस देखकर डेस्क छोड़कर ऊपर चली गई थीं।



पुलिस वालों के महिला हेल्प डेस्क के सामने ही अश्लील डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।एक वीडियो में राणा जी माफ करने का गाना बज रहा है।एक पुलिसकर्मी चुनरी लेकर मुंह ढंक रहा है और महिला बना हुआ है। एक अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है।


समारोह में ही शामिल कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। महिला डेस्क के सामने ही इस तरह की हरकतों का हर कोई अब गलत बता रहा है।एसओ ने बताया कि थाने में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं था।थाने में पुलिसकर्मियों ने भोजन आदि की व्यवस्था की थी।पुलिस कर्मियों पर लगाये आरोप निराधार है।










बदायूं पुलिस ने चूहे को मारने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट में 30 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।





सूत्रों द्वारा.....

उत्तर प्रदेश: बदायूं पुलिस ने चूहे को मारने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट में 30 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि 25 नवंबर 2022 को मनोज ने चूहे को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था, जिससे उसकी जान चली गई थी। कोर्ट ने सोमवार को इसे मंजूर कर लिया। अब कोर्ट में केस चलेगा। वहीं, देश का यह पहला मामला है, जिसमें चूहे की मौत पर चार्जशीट दाखिल की गई है।बदायूं के दारोगा राजेश यादव के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पशु क्रूरता आई है, इसलिए आरोपी मनोज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बदायूं निवासी मनोज पर आरोप है कि 25 नवंबर 2022 को चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबो दिया था। पशु प्रेमी विकेंद्र ने मनोज का विरोध भी किया था, लेकिन मनोज ने चूहे को मार दिया। विकेंद्र ने इसका वीडियो बना लिया था।




दोषी पाए जाने पर इतने साल की हो सकती है सजा,,,

विकेंद्र ने मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मनोज पर धारा-11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) और धारा-429 लगाई है। धारा- 429 जानवर की हत्या या अपाहिज करने में लगाई जाती है। इसमें दोषी पाए जाने पर 5 साल की कैद / जुर्माना या दोनों हो सकता है। पशु प्रेमी विकेंद्र ने चूहे के शव को नालेसे निकाला था। इसके बाद पुलिस ने बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया था।जमानत पर आरोपी, दम घुटने से हुई चूहे की मौत,बरेली आईवीआईआर के डॉ. अशोक कुमार और डॉ. पवन कुमार ने चूहे के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। मौत की वजह दम घुटना बताया था। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया था।फिलहाल, मनोज जमानत पर है। बरेली आईवीआईआर के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. केपी सिंह के मुताबिक टीम ने जांच में पाया कि चूहे के फेफड़े खराब थे और सूजन भी थी । लिवर में भी इंफेक्शन था। जांच के आधार पर डॉक्टरों ने माना था कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है। मरने से पहले जोर-जोर से सांस लेने की वजह फेफड़े की नली फटी हुई थी।




हालांकि, आरोपी मनोज का कहना कि चूहा मारकर उसने कोई गलत काम नहीं किया। चूहा उसका नुकसान कर रहा था। उसका कहना था कि अगर चूहें मारने पर कार्रवाई की जा सकती है, तो फिर बकरा और मुर्गा काटने पर भी केस होना चाहिए। हालांकि, उसने बाद में माफी मांगी थी।

Disqus Shortname

sigma-2

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Archive Pages Design$type=blogging$count=7

About Me

Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat, vel illum dolore eu feugiat nulla facilisis at vero eros et accumsan et iusto odio dignissim qui blandit praesent luptatum zzril delenit augue duis.
Read More